दिल्ली में खूनी गैंगवार: गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे को गोलियों से भूना, नंदू गैंग पर शक
दिल्ली का बवाना इलाके में शुक्रवार की सुबह गोलियों की गूंज सुनाई दी. मॉर्निंग वॉक पर निकले दीपक नाम के युवक को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला. दीपक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं साथ चल रही उसकी बेटी घायल हो गई. बेटी के हाथ में गोली लगी है. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है. पुलिस को इस पूरे मामले में नंदू गैंग पर शक है.
मृतक की पहचान कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के सगे भांजे दीपक के रूप में हुई है. यही कारण है कि हत्या के तार गैंगस्टर मंजीत महाल के दुश्मन और विदेश में बैठे नंदू गैंग से जोड़े जा रहे हैं. पुलिस को आशंका है कि गैंग के इशारे पर ही दीपक पर हमला हुआ और उसकी हत्या कर दी गई.
कब हुआ हमला?
उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके में मौजूद बवाना में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दीपक नाम का शख्स अपने परिवार के साथ मॉर्निंग वॉक करने निकला था. बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की और उसकी हत्या कर दी. इस हमले में मृतक दीपक के साथ वॉक पर आई उसकी बेटी के हाथ में भी गोली लगी है, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.
दीपक पेशे से ट्रेडिंग का काम करता है. बीटेक की पढ़ाई करने के बाद वो ट्रेडिंग के काम मे लग गया था. वो बवाना के नांगल ठाकरान गांव में अपने माता पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहता था. दीपक रोज सुबह बवाना रोड पर पूरे परिवार के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए जाया करता था. यानी हमलावरों को पता था कि वो रोज वहां जाता है. कुल मिलाकर उसकी रेकी की गई थी.
हमले के दौरान कौन था साथ?
शुक्रवार की सुबह भी हमले के समय दीपक के माता-पिता पीछे चल रहे थे. कुछ दूरी पर आगे दीपक अपनी बेटी के साथ वॉक कर रहा था, तभी बाइक पर आए दो हमलवारों ने दीपक पर कई राउंड फायरिंग की. इससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई. दीपक की बेटी के हाथ में एक गोली आर पार हो गई. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दीपक का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं
पुलिस के मुताबिक दीपक का किसी तरह का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं है. पुलिस को आशंका है कि इस हत्या के पीछे विदेश में बैठे नंदू गैंग का हाथ हो सकता है, क्योंकि नंदू और मंजीत गैंग की दुश्मनी पिछले काफी सालों से चल रही है. अप्रैल में नंदू गैंग ने मंजीत महाल के करीबी प्रोपर्टी डीलर राजकुमार दराल की पश्चिम विहार में हत्या करवाई थी.

घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार