जीत के जश्न के बीच जय शाह से मिले गौतम गंभीर
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली खिताबी जीत के बाद जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सभी सदस्य खुशी में झूम उठे और जश्न मना रहे थे, वहीं टीम के मेंटर गौतम गंभीर मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह से मिले। इन दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिससे गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने की अटकलें दोबारा शुरू हो गई।केकेआर ने मौजूदा सीजन से पहले 2012 और 2014 में ट्रॉफी जीती थी और उस वक्त टीम के कप्तान गौतम गंभीर थे। गंभीर के संन्यास लेने के बाद केकेआर लंबे समय तक खिताबी जीत का इंतजार करती रही, लेकिन अब गंभीर के मेंटर बनते ही कोलकाता चैंपियन बनकर उभरी। गंभीर 2022 सीजन से आईपीएल में शामिल हुई लखनऊ सुपरजाएंट्स के मेंटर के तौर पर जुड़े और उन्होंने दो बार टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया।
2023 सीजन के बाद यह खबरें आने लगी कि शाहरुख खान गंभीर को दोबारा टीम में शामिल करने में रुचि जता रहे हैं और आखिरकार गंभीर की मेंटर के तौर पर कोलकाता में वापसी हुई थी। गंभीर और जय शाह के मिलने के बाद सोशल मीडिया पर गंभीर को लेकर अटकलें शुरू हो गई। मालूम हो कि अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, द्रविड़ अब आगे टीम के साथ नहीं रहेंगे इसलिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने इस पद के लिए गंभीर से चर्चा की है और वह भारत के अगले कोच बनने की दौड़ में आगे चल रहे हैं। हालांकि गंभीर या बीसीसीआई की ओर से अबतक इसे बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है। भारतीय टीम के कोच बनने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई है और आने वाले कुछ दिनों में इस रहस्य से पर्दा उठने की संभावना है कि कौन-कौन टीम के कोच बनने की दौड़ में शामिल है।

पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे