"Gautam Gambhir ने बांग्लादेश सीरीज से पहले कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना"
इस महीने बांग्लादेश टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट और 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर आ रही बांग्लादेश के हौसले बुलंद हैं। दूसरी ओर हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर यह पहली टेस्ट सीरीज भी है। ऐसे में गंभीर का भी टेस्ट होगा। सीरीज से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर पहुंचे।
तस्वीरें और वीडियो वायरल
गंभीर ने कामाख्या मंदिर में खास पूजा-अर्चना की। गंभीर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गंभीर मंदिर पहुंचे और उन्होंने प्रार्थना की। इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान भी गंभीर मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे थे। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। टेस्ट के बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी।
बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 से 23 सितंबर के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट की शुरुआत 27 सितंबर को होगी और यह 1 अक्टूबर तक खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा। पहला टी20 7 अक्टूबर को ग्वालियर में, दूसरा टी20 10 अक्टूबर को दिल्ली में और तीसरा टी20 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

अल्लू अर्जुन के भाई की शादी में सितारों का मेला, राम चरण से लेकर चिरंजीवी तक पहुंचे
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, T20 फाइनल के लिए दिल्ली से साबरमती तक चलेगी विशेष ट्रेन
गैस सिलेंडर महंगा होने पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- जनता कब तक उठाएगी सरकार की विफलताओं का बोझ
धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज, बदला लेने निकले रणवीर सिंह—देखें क्या है खास
UPSC में बेगूसराय की चमक, IPS रुचि और मेजर नीतीश ने जिले का नाम किया रोशन
बिहार के वैशाली में दिल दहला देने वाली घटना, दिव्यांग मासूम का शव सड़क किनारे मिला
एफडी के नाम पर बैंककर्मी की ठगी, दंपति से 40 लाख रुपए हड़पे
छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत, 30 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, रायपुर में पारा 38 डिग्री के करीब
एमएम फारूकी का बड़ा बयान: इस मामले में आमिर खान से पीछे हैं शाहरुख खान!