लड़की ने ऑटोरिक्शा चालक की बेसबॉल बैट से की पिटाई
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में एक लड़की ने एक ऑटोरिक्शा चालक की बेसबॉल बैट से पिटाई की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो चालक ने लड़की के भाई पर कथित रूप से हमला किया था, जिसके बाद यह घटना हुई। मंगलवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऑटोरिक्शा चालक शंकर के सिर में चोट लगी और उसे राहगीरों ने बचाया। उन्होंने बताया कि चालक को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि लड़की का आरोप है कि शंकर ने उसके भाई पर हमला किया था। लड़की का भाई ई-रिक्शा चलाता है। उन्होंने बताया कि शंकर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी लड़की को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बेवफा बीवी: गांव के राहिल के साथ गई महिला, पति ने लगाई गुहार