ई-रिक्शा की चपेट में आई बच्ची की मौत
खगड़िया में शनिवार देर शाम सड़क दुर्घटना में एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों में चित्कार मचा है। घटना खगड़िया अलौली सड़क मार्ग की है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ई रिक्शा चालक ने बच्ची के ऊपर ई रिक्शा को पलट दिया। घटना में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई।आनन-फानन में परिजनों के द्वारा बच्ची को अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान मथुरापुर नवटोलिया निवासी संतोष शर्मा की पुत्री वैष्णवी कुमारी के रूप में हुई है।गौरतलब है कि खगड़िया अलौली सड़क मार्ग पर कई बार सड़क हादसा हो चुका है। इसमें लोगों की जान भी गई है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे आवासीय स्थल रहने के कारण अक्सर कुछ दूरी तक घटनाएं होती रहती हैं। मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि वे लोग अपने घर के अंदर थे। बच्ची अकेले ही बाहर थी। इसी दौरान अलौली की तरफ जा रहे हैं एक ई रिक्शा चालक में वाहन से नियंत्रण खो दिया, और वह उनकी बच्ची पर आकर पलट गया।

मुजफ्फरपुर में होली विवाद के बीच युवती की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
देर रात गाय चोरी की कोशिश, विरोध पर ग्रामीणों पर फेंकी बोतलें; दी जानलेवा धमकी
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 6 डिग्री तक और चढ़ने के आसार
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
जशपुर में बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, कई यात्री घायल