5वीं-8वीं की परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी
राज्य शिक्षा केंद्र ने पांचवी-आठवीं बोर्ड पटर्न परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए। दोनों ही परीक्षा में नरसिंहपुर जिला टॉप पर है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में दोनों ही परीक्षा में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर टॉप 10 में भी शामिल नहीं है।मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने पांचवी और आठवीं बोर्ड पैटर्न परीक्षा के परिणाम मंगलवार जारी कर दिए है। पांचवी कक्षा की परीक्षा में 12 लाख 33 हजार 688 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। जिसमें से 11 लाख 22 हजार 320 पास हुए। औसत रिजल्ट 90.97 प्रतिशत रहा। वहीं, आठवीं कक्षा की परीक्षा में 11 लाख 37 हजार 387 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 9 लाख 97 हजार 553 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए है। औसत रिजल्ट 87.71 प्रतिशत रहा। इस साल ग्रामीण बच्चों का परिणाम शहरी बच्चों से बेहतर आया है। वहीं, दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला टॉप पर है। पांचवी कक्षा में जिले के 98.72 प्रतिशत और आठवीं कक्षा में जिले के 98.35 प्रतिशत बच्चे पास हुए है। अनुत्तीर्ण बच्चों के लिए मई अंतिम सप्ताह में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित कर एक और मौका दिया जाएगा।
पांचवी कक्षा के शासकीय स्कूल के 91.53 प्रतिशत बच्चे पास हुए है। वहीं, अशासकीय स्कूल के 90.18 प्रतिशत बच्चे, मदरसा के 73.26 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। वहीं, आठवीं कक्षा में शासकीय स्कूल में 86.22 प्रतिशत, अशासकीय स्कूल के 90.60 प्रतिशत, मदरसा के 67.40 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। पांचवी में बालिकाओं का उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 92.41 प्रतिशत और बालक का 89.62 प्रतिशत रहा। वहीं, आठवीं कक्षा में बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत 89.56 प्रतिशत और बालक के पास होने का प्रतिशत 85.94 प्रतिशत रहा।

5वीं-8वीं के रिजल्ट में छात्राओं का दबदबा, टॉप-10 में नया नंबर-1 जिला
गिलेस्पी के बयान से फिर उड़ा पाकिस्तान सुपर लीग का मजाक
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों के ई-टेंडर का 8वां चरण शुरू, 27 मार्च को ऑक्शन
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती पर CM विष्णु देव साय का कड़ा रुख
रेप केस में बड़ा एक्शन: आम आदमी पार्टी विधायक जसबीर सिंह पठानमाजरा MP से गिरफ्तार
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर—₹10 हजार का चालान
भोपाल में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में तीन युवकों की मौत
भारत की GDP ग्रोथ पर नजर, पश्चिम एशिया तनाव से कितना असर?
बार-बार प्यास और पेशाब आना, डायबिटीज का संकेत