रांची के लिए खुशखबरी, कांटाटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन की तारीख हुई तय
झारखंड सरकार की ओर से तैयार राज्य का पहला कांटाटोली फ्लाईओवर 4 अक्टूबर को आरंभ हो जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका उदघाटन करेंगे। इसके एक दिन पहले तीन अक्टूबर को राज्य के पहले ट्रांसपोर्ट नगर का उद्घाटन होगा।
दोनों ही योजनाओं का क्रियान्वयन करा रहे नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव सुनील कुमार ने इसकी पुष्टि की है। सुनील कुमार ने बताया कि तीन अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट नगर के उद्घाटन के साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर फेज-दो का शिलान्यास किया जाएगा।
दो दशकों से अधिक की कोशिशों के कांटाटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन होगा। इससे कई बार पुल निर्माण से जुड़े परामर्शी बदले गए और इसके नक्शे में भी संशोधन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों निर्माणाधीन इस पुल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया था।
1 अक्तूबर से रांची के सदर अस्पताल में जेरियाट्रिक ओपीडी की शुरुआत होगी
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मंगलवार को सदर अस्पताल में जेरियाट्रिक ओपीडी की शुरुआत होगी। अस्पताल के दूसरे तल्ले में यहां वरिष्ठ नागरिकों का इलाज होगा। इस ओपीडी के खुलने के बाद वृद्धजनों को काफी राहत मिलेगी, इन्हें लाइन में खड़े होकर इंतजार नहीं करना होगा।
साथ ही जिनकी उम्र अधिक होगी या जिन्हें अधिक समस्या होगी उन्हें डाक्टर पहले परामर्श देंगे। मालूम हो कि इससे पहले ही जेरियाट्रिक वार्ड तीसरे तल्ले पर संचालित है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव