अमेरिकी चुनाव में गूगल की भूमिका अहम रही
सैन फ्रांसिस्को । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में गूगल की भूमिका अहम बनी रही। इसी बीच अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंपनी के कर्मचारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि हमारे द्वारा बनाए गए उत्पाद विश्वसनीय स्रोत पर आधारित हों। ताकि गूगल के हर यूजर तक सही जानकारियां पहुंच सके। कर्मचारियों को भेजे गए संदेश में पिचाई ने कहा कि हमें अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले लोगों के लिए सूचनाओं के एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में काम करना होगा। हमें अपना काम बेहतर बनाए रखना होगा और इस कड़ी में यह बेहद जरूरी है कि सभी लोग कम्युनिटी गाइडलाइन्स और पर्सनल पॉलिटिकल एक्टिविटी पॉलिसी को फॉलो करने पर खास ध्यान दें। गूगल और यूट्यूब की टीम यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है कि उनके प्लेटफॉर्म मतदाताओं को हाई-क्वालिटी और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करें। जैसा कि हम दुनिया भर के कई दूसरे चुनावों के लिए करते आए हैं। पिचाई ने कहा, वास्तव में इस वर्ष दर्जनों देशों में बड़े चुनाव हुए हैं। अमेरिका, फ्रांस से लेकर भारत, ब्रिटेन से लेकर मैक्सिको तक और कई अन्य देशों में 2024 में एक अरब से अधिक लोग वोट डाले। इस चुनाव का परिणाम दुनिया भर में रहने वाले लोगों के लिए चर्चा का प्रमुख विषय होगा। पिचाई ने विस्तार से बताया कि चुनाव के बाद हमारा काम दुनिया भर की जानकारियों को व्यवस्थित करने और इन्हें सभी लोगों की पहुंच तक बनाए रखना होगा। एआई ने हमें बेहतरीन उत्पाद बनाने, साझेदारी और इनोवेशन को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रीय और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने का शानदार अवसर दिया है।

अल्लू अर्जुन के भाई की शादी में सितारों का मेला, राम चरण से लेकर चिरंजीवी तक पहुंचे
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, T20 फाइनल के लिए दिल्ली से साबरमती तक चलेगी विशेष ट्रेन
गैस सिलेंडर महंगा होने पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- जनता कब तक उठाएगी सरकार की विफलताओं का बोझ
धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज, बदला लेने निकले रणवीर सिंह—देखें क्या है खास
UPSC में बेगूसराय की चमक, IPS रुचि और मेजर नीतीश ने जिले का नाम किया रोशन
बिहार के वैशाली में दिल दहला देने वाली घटना, दिव्यांग मासूम का शव सड़क किनारे मिला
एफडी के नाम पर बैंककर्मी की ठगी, दंपति से 40 लाख रुपए हड़पे
छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत, 30 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, रायपुर में पारा 38 डिग्री के करीब
एमएम फारूकी का बड़ा बयान: इस मामले में आमिर खान से पीछे हैं शाहरुख खान!