बालिका शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध सरकार-दिलावर
जयपुर । राज्य के पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि शिक्षा में संस्कारों का समावेश बहुत जरूरी है। शिक्षा के साथ-साथ यदि व्यक्ति में संस्कार नहीं आते हैं तो फिर डिग्रियां व्यर्थ हैं। शिक्षा मंत्री दिलावर रतनगढ़ के हनुमान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक सौ वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने विद्यालय संचालन के लिए जालान परिवार की सराहना करते हुए कहा कि आज से सौ वर्ष पहले जब पुरुष भी बहुत कम पढ़ते थे, बालिका शिक्षा के लिए इस तरह का संस्थान खड़ा करना और इस तरह का वातावरण निर्माण करना जालान परिवार की दूरदर्शितापूर्ण सोच का परिचायक है। उन्होंने जालान परिवार द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि परोपकार में धन खर्च करने से हमारे धन में और अधिक इजाफा होता है, ईश्वर की कृपा ऐसे दानी व्यक्ति को प्राप्त होती है। धन को हमेशा चलायमान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल किताबों से संस्कार नहीं आते हैं। अभिभावकों, शिक्षकों के आचरण से बच्चों में संस्कार आते हैं, इसलिए उन्हें अपने आचरण में सावधानी रखनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने गो-संरक्षण, जैविक खेती, पॉलिथिन का उपयोग नहीं करने तथा अधिकाधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया और कहा कि गायों को निराश्रित छोड़ने से सड़क दुर्घटनाओं में लोग मरते हैं तथा गायों की भी मृत्यु होती है। गाय को निराश्रित नहीं छोड़ना चाहिए।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी