पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनायेगी सरकार
जयपुर । शहर में पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है राज्य के 13 अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल डेनमार्क जाकर योजनाओं को जानेंगे। 16 से 23 मार्च तक डेनमार्क में रहकर अधिकारी योजनाओं का अध्ययन करेंगे। इससे पहले भी पिछली सरकार में योजनाओं का अध्ययन करने के लिए पूर्व मंत्री और अफसर डेनमार्क गए थे,जिसके बाद डेनमार्क और राजस्थान सरकार के बीच एमओयू भी हुआ था। एसीएस अभय कुमार, पीएचईडी सचिव समित शर्मा, प्रिंसिपल सैकेट्री टी.रविकांत, सीएमओ स्पे.सैकेट्री संदेश नायक यानी 4 आईएएस डेनमार्क जाएंगे। इसके अलावा चीफ इंजीनियर रवि सोलंकी, चीफ इंजीनियर संदीप शर्मा,अजय सिंह राठौड़,अनुराग शर्मा,किशोर कच्छावा,डिप्टी एडवाईजर रोहित ,एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर क्लीन गंगा अनूप कुमार,सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड से अनिल कुमार, श्रेयांश मिश्रा भी डेनमार्क जाकर वहां की योजनाओं का अध्ययन करेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ