राज्यपाल आज मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे
जयपुर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) के अवसर पर प्रदेश में राज्य, जिला और बूथ स्तर तक समारोह आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में मुख्य समारोह राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि निर्वाचन विभाग, राजस्थान की ओर से आम नागरिकों की लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाने और मतदाता जागरूकता के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दौरान कई गतिविधियां आयोजित होगी। इस दौरान निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों, अभियानों और गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। महाजन ने बताया कि मुख्य समारोह में राज्यपाल बागडे अधिकारियों और कार्मिकों को पुरस्कार वितरित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। राज्यपाल नव मतदाताओं को एपिक कार्ड (मतदाता पहचान-पत्र) का वितरण करेंगे और मतदाताओं की ओर से जागरूकता सन्देश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक कलाकारों की ओर से मतदाता जागरूकता पर सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की जाएंगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार 23 जनवरी को जवाहर कला केंद्र जयपुर में, लोकतंत्र में जन भागीदारी विषय पर चित्रकला कार्यशाला का आयोजन भी होगा। इसमें राजस्थान स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के विद्यार्थी रंगों के माध्यम से मतदाता जागरूकता के सन्देश उकेरेंगे। इसी प्रकार, मतदाता दिवस के मौके पर जिला और पोलिंग बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन