राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत' का शानदार गाना 'जीना सिखा दे' हुआ रिलीज
राजकुमार राव और अलाया एफ जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ शानदार केमिस्ट्री के साथ नजर आने वाले हैं. दोनों तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी मच अवेटेड फिल्म 'श्रीकांत' में नजर आने वाले हैं, जिसमें इन दोनों के अलावा ज्योतिका और शरद केलकर जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं. फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. इसी बीच फिल्म का दूसरा गाना 'जीना सिखा दे' जारी हो चुका है.
गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है. इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. गाने में अरिजीत सिंह की आवाज में फैंस खोए जा रहे हैं. गाने को बेहद फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है. इस गाने के वीडियो को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जिस पर ताबड़तोड़ व्यूज के साथ-साथ लाइक और कमेंट्स भी आ रहे हैं. इस गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक वेद शर्मा ने दिया है.
दिल लेने वाला गाना 'जीना सिखा दे' रिलीज
इस दिल को छू लेने वाले गाने में राजकुमार राव 'श्रीकांत' के किरदार में और अलाया एफ 'स्वाति' के किरदार में नज़र आ रहे हैं. गाने के वीडियो में दोनों के बीच निस्वार्थ प्रेम को बेहद खूबसूरती से साथ फैंस के सामने पेश किया गया है. गाने के वीडियो पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जो धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं. साथ ही वीडियो पर लाखों की संख्या में लाइक और कमेंट्स भी आ रहे हैं. फैंस कमेंट्स में गाने के साथ-साथ दोनों स्टार्स के किरदारों की भी तारीफ कर रहे हैं.
असल जिंदगी पर आधारित है 'श्रीकांत'
राजकुमार राव और अलाया एफ की ये फिल्म सभी बाधाओं को पार करने वाले दृष्टिबाधित बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की असल जिंदगी पर आधारित है, जो आज के समय में करोड़ों की कंपनी के मालिक हैं. साथ ही ये फिल्म लाखों-करोड़ों लोगों की आंखें खोलने के लिए एक बेस्ट फिल्म हैं, जो लोगों के दिलों को छू जाएगी. राजकुमार राव, ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर की इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है, जबकि इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी ने किया है. ये फिल्म 10 मई, 2024 को रिलीज होने वाली है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण