GST चोरी और हवाला कनेक्शन: कबाड़ कारोबारी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
मुजफ्फरपुर के बड़े स्क्रैप कारोबारी का हवाला से भी जुड़ाव सामने आया है। इससे हथौड़ी निवासी कारोबारी ने मोटा पैसा कमाया है। उसका अहियापुर में भी व्यवसाय है।
जीएसटी विभाग की अब तक की जांच में यह बात भी सामने आई है। सीजीएसटी अन्वेषण के डिप्टी कमिश्नर जीतेश कुमार की पूरी टीम उसकी कुंडली खंगालने में लगी हुई है।
हवाला के धंधे से भी कनेक्शन
हवाला के जरिए कमाई गई धन राशि और फर्जी ई-बिल बनाकर जीएसटी के करोड़ों रुपये के लगाए गए चपत की एक-एक जानकारी ली जा रही है। उसके जेल जाने के बाद इससे जुड़े हवाला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
सभी ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। सभी का छह महीना, साल भर पहले का सारा लेनदेन के साथ काल डिटेल निकाला जा रहा है। जांच में यह भी पता चला कि सरकार का अधिक से अधिक पैसा चोरी करने के लिए ई-बिल बनाकर 200 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।
यह जानकारी भी मिली है कि जितनी भी फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी की चोरी कर रहा था, उसके मोबाइल नंबर अलग-अलग होते थे। आइडी एक ही थी। गांव और आसपास के इलाके में हाल के खरीदी गई जमीन के कागजात का भी पता किया जा रहा है।
हवाला के पैसों की लेनदेन के दौरान एक बार मोटी रकम अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया था। उन सारे चीजों की भी जानकारी अधिकारी को मिल चुकी है।
कबाड़ की आड़ में गड़बड़झाला
कबाड़ कारोबार से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे ही कोई अरबपति नहीं बन जाता है। फर्जी सेल कंपनियां बनाकर ई-बिल के सहारे जीएसटी की चोरी तो कर ही रहा था, इसकी आड़ में और कई धंधा फल-फूल रहा था।
अहियापुर पुराना थाना के सामने बड़ा गोदाम है और इसका एक भाई पंजाब में बैठकर कारोबार देखता है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में ट्रक से सरिया आदि उतारा जाता था। हो न हो वह कहीं से किसी निर्माण हो रहे जगहों से चुराया गया हो।

नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह