जयपुर की गलियों में गूंजा रहा हर-हर महादेव
जयपुर । जयपुर एक बार फिर सावन की भक्ति में सराबोर है हर गली, हर मोड़, हर रास्ते से निकल रही है हर-हर महादेवÓ की गूंज. यह नज़ारा है गलताजी का, वो पावन स्थल जहां से आरंभ होती है कावड़ यात्रा. श्रद्धालु यहां की पवित्र धारा से जल भरते हैं और निकल पड़ते हैं भगवान शिव के दरबार की ओर. सावन का पवित्र महीना और भोले बाबा की भक्ति में लीन भक्तों के कंधों पर कांवड़, होठों पर भजन और दिल में आस्था की गहराई दिखाई दे रही है।
जयपुर की गलियों से गलता जी की पहाड़ियों तक हर ओर बस भोलेबाबा की आराधना की तस्वीरे देखी जा रही है यह वो पावन क्षण है, जब श्रद्धालु गलता जी की निर्मल धारा से पवित्र जल भरते हैं. ये जल सिर्फ पानी नहीं ये श्रद्धा है, तप है, और भोलेनाथ से जुड़ने का संकल्प. कंधों पर कांवड़ का भार नहीं, बल्कि आस्था की जिम्मेदारी है. नंगे पांव चल रहे कांवड़िए, किसी के माथे पर तिलक, किसी के होंठों पर बोल बम तो कोई डमरू की थाप पर झूमता चल रहा है. हर गली से उठती हर-हर महादेव की जयध्वनि, हर मोड़ पर गूंजता बोल बमÓ का उद्घोष, मानो स्वयं शिव तांडव कर भक्तों का मार्ग प्रशस्त कर रहे हों. गलता जी की पावन धारा से पवित्र जल भरकर भक्तजन नंगे पांव शिवधाम की ओर बढ़ रहे हैं. हाथों में डमरू, माथे पर तिलक और आंखों में श्रद्धा का उजाला दिख रहा है. यह दृश्य मात्र एक यात्रा नहीं, एक तप है — जो भगवान शंकर को समर्पित है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर