पुष्कर के समीप ट्रैक्टर और ट्राले के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत
अजमेर के पुष्कर के निकट तिलोरा तिराहे पर ट्रैक्टर और ट्राले के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुष्कर थाना पुलिस ने शव को पुष्कर के राजकीय अस्पताल में रखवाकर ट्रैक्टर और ट्राले को जब्त कर लिया, जबकि ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।पुष्कर थानाधिकारी राकेश यादव ने बताया कि नागौर जिले के थांवला थाने के डेर की ढाणी में रहने वाला 45 वर्षीय उगमाराम गुर्जर अपने ट्रैक्टर से थांवला से बायपास की तरफ जा रहा था, तभी तिलोरा तिराहे पर सामने से आ रहे ट्राले ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पुष्कर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पुष्कर के राजकीय अस्पताल भिजवाकर ट्राले और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, जबकि ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 फ़रवरी 2026)
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी
स्व सहायता समूह द्वारा 'आशा बिहान बाजार' की शुरुआत
’झोपड़ी से पक्के आशियाने तक- पीएम जनमन योजना से बदली रनिया बाई की जिंदगी’
स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का सदैव किया जाएगा स्मरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गार्बेज से गौरव तक: डंपिंग ग्राउंड से बनी ‘जनजातीय गौरव वाटिका’
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’
उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एशियन वॉटरबर्ड सेंसस - 2026