तोड़ा रिकॉर्ड दिल्ली में गर्मी ने
नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा। इस गर्मी में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रिकॉर्ड किया गया। शाम के समय आंधी आने से कुछ इलाकों में हल्की वर्षा भी हुई।
आज भी छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है। हल्की वर्षा भी हो सकती है।
शुक्रवार को दिन भर खिली रही तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 66 से 16 प्रतिशत तक रहा।
शाम को बदला मौसम
दिनभर की गर्मी के बाद शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिला। घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और सात बजे के बाद दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक, पालम में हवा की गति सबसे ज्यादा 46 किमी प्रति घंटे तक रही। सफदरजंग में हवा की गति 24 किलोमीटर प्रति घंटे तक की दर्ज की गई।
42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
राजधानी में शुक्रवार को तीन स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। मुंगेशपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतमपुरा और पूसा का भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदला मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय दक्षिणी ईरान और पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव चक्रवाती परिसंचरण के तौर पर दिख रहा है। पश्चिमी राजस्थान पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव है। मौसम की इन्हीं गतिविधियों की वजह से दिल्ली समेत कई हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हुई।
दिल्ली का एक्यूआई
वहीं, मौसम की इन गतिविधियों के कारण दिल्ली की हवा अपेक्षाकृत साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 195 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है।

पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
वैशाली में बच्चा चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
रोहतास में पांच की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पर सस्पेंस बरकरार
एमपी बजट में जी राम जी योजना को 10,428 करोड़, मनरेगा से दोगुना आवंटन
Bihar Police का दरोगा दिनदहाड़े घूस लेते गिरफ्तार
‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
IT विभाग की बड़ी कार्रवाई: कान्हा फूड चेन के 33 ठिकानों पर रेड
कॉलेज में मटन-चिकन पार्टी के बाद मचा बवाल