रायपुर में बढ़ी गर्मी, जाने आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
राजधानी रायपुर में अब धीरे-धीरे धूप की तपिश ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को गर्मी और बढ़ेगी। रायपुर में सुबह से तेज धूप खिली हुई है। अधिकतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। दोपहर के समय धूप की तेजी परेशान करेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री पार करने के प्रबल आसार हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले छह दिन के भीतर रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो सकता है। यहां बीते दस साल में मार्च महीने में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा है, जिसके इस बार पीछे छूटने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
सोमवार को हल्के बादलों से बीच दोपहर का तापमान 38 डिग्री पर ठिठक गया। सोमवार को रंग-गुलाल के बीच मौसम की तेज गर्मी लोगों के परेशानी का कारण बनी। मौसम की शुष्कता की वजह से धूप का असर भी काफी तेज हो चुका है और गर्मी के तेवर में अभी किसी तरह का बदलाव होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
राज्य में आने वाली हवा पश्चिमी है, जिसमें नमी की मात्रा बेहद कम है। इसका असर तेज गर्मी के रूप में महसूस हो रहा है। मौसम शुष्क होने की वजह से तापमान में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है और लोगों को धूप बेचैन कर रहा है।

अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर बढ़ी चर्चा
Berasia में 2 साल से खुदी सड़कें, देरी पर भड़का गुस्सा
Awadhesh Pratap Singh University में रामायण और बघेली शोधपीठ स्थापित होगी
सुल्तानपुरी में मोमोज स्टॉल पर फायरिंग, सोशल मीडिया पोस्ट बना विवाद की जड़
बलरामपुर में प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा में बड़ा घोटाला
किसान का 84 क्विंटल बकाया धान खरीदने के निर्देश
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सख्ती, फायर स्टेशनों की कमी पर चिंता
Mauganj में संबल योजना में ‘मौत का मुनाफा’, गरीबों के हक पर डाका
दिल्ली में बारिश का दौर जारी, तापमान गिरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
अमेरिका में ब्याज दरें जस की तस, Federal Reserve ने नहीं किया कोई बदलाव