डूंगरपुर तथा झालावाड़ में कई जगह भारी बारिश
जयपुर । राजस्थान में बीते 24 घंटे में डूंगरपुर तथा झालावाड़ में कई जगह भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ इलाकों में और बारिश हो सकती है। जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार सुबह से पहले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गयी है। डूंगरपुर तथा झालावाड़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई है।
विभाग के अनुसार इस दौरान सबसे अधिक अधिक 74 मिमी बारिश मनोहरथाना (झालावाड़) में हुई। इसके अलावा बाड़मेर में 28 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम कार्यालय के मुताबिक कुछ दिन राज्य के कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में भी कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा