जमशेदपुर में पिछले 40 घंटे से मूसलाधार बारिश
जमशेदपुर। पिछले 40 घंटों से जमशेदपुर में लगातार बारिश हो रही है, जिससे स्वर्णरेखा और खरकाई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।
सोनारी, कदमा और बागबेड़ा के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। चांडिल डैम का जलस्तर भी चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है, जिसके चार गेट खोले गए हैं।
ओडिशा के व्यांगबिल डैम खुलने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदियों से दूर रहने की सलाह दी है। राहत टीमें तैयार हैं। 40 घंटे से जमशेदपुर में लगातार बारिश हो रही है।
जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूल खुले रहने से बच्चों एवं अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। कई स्कूलों में पानी रिस रहा है। सड़के जलमग्न हो गई है।
दो से पांच फीट तक जल जमाव हो गया है। सड़क पर चलत समय वाहन का आधा हिस्सा पूरी तरह डूब जा रहा है। निचले इलाकों में बने घरों में वर्षा का पानी घुस गया है। घरों में घुसे हुए पानी को लोग निकालने में लगे हैं।

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 6 डिग्री तक और चढ़ने के आसार
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
जशपुर में बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, कई यात्री घायल
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
दिल्ली विधानसभा ने ठुकराई केजरीवाल की लाइव स्ट्रीमिंग मांग, ‘फांसी घर’ विवाद में आज पेशी
United States ने दी 30 दिन की छूट, युद्ध के बीच India खरीद सकेगा Russia से तेल
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
ईरान संघर्ष के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों पर असर, कई रद्द तो कई देरी से