करौली में मूसलाधार बारिश, मकान ढहा
जयपुर । राजस्थान में फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। कई जिलों में रविवार सुबह से बारिश हो रही है। करौली में तेज बरसात का कारण मकान ढह गया। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई और परिवार के तीन लोग मलबे में फंस गए।
जिले के पांचना बांध से पानी की निकासी की जा रही है। इससे पहले शनिवार को करौली, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा तो वहीं देर शाम पश्चिमी में जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी के आसपास तेज बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दो जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम केंद्र के अनुसार सावन के आखिरी सप्ताह भी तेज बारिश हो सकती है। राजस्थान में अब तक इस सीजन में सामान्य से 38 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राजस्थान में जून से 10 अगस्त तक औसत बरसात 273 मिमि होती है जबकि इस सीजन में अब तक 377मिमि बारिश हो चुकी है। उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, झालावाड़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में औसत से अधिक बारिश हो चुकी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई