जंग खत्म करने भारत से मदद
नई दिल्ली । यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शुक्रवार रात विदेश मंत्री एय जयशंकर से मुलाकात की। दोनों ने रूस-यूक्रेन जंग का शांतिपूर्ण हल निकालने पर चर्चा की। यूक्रेनी विदेश मंत्री कुलेबा 28 मार्च को दो दिन के दौरे पर भारत आए थे। दूसरे दिन उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर और डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर विक्रम मिसरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत और यूक्रेन के रिश्तों पर बातचीत हुई। उन्होंने ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, साइंस, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, एग्रीकल्चर, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। यूक्रेन पूर्व सोवियत देश है। ऐसे में यूक्रेन की स्थापना के बाद से भारत के साथ उसके कोई खास संबंध नहीं थे। हाल के वक्त में भारत के यूक्रेन के साथ रिश्तों में काफी सुधार आया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ