हेमंत सोरेन का बीजेपी पर निशाना, कहा- झारखंड के नेताओं पर भरोसा....
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को गुमला के सिसई, गढ़वा के भंडरिया, पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा और सिमडेगा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम सोरेन ने भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा को बोरो प्लेयर बताया ।
हेमंत ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा के पास बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन जैसे कई पूर्व मुख्यमंत्री हैं, लेकिन भाजपा को यहां के किसी नेता पर विश्वास नहीं है। इसलिए बाहरी नेताओं को झारखंड लाया गया है।
हेमंत ने कहा कि केंद्र सरकार पर झारखंड का एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। दिल्ली में बैठी सरकार के पास गरीबों को देने के लिए पैसे नहीं हैं, जबकि अपने अरबपति- खरबपति व्यापारी साथियों को करोड़ों रुपये माफ कर रही है।
सिमडेगा में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में एनआरसी- यूसीसी कानून की जरूरत नहीं हैं। यहां के लोगों को पेसा व सीएनटी एक्ट ही चाहिए।
हेमंत ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार एक माह पूर्व चुनाव करा दिया गया। इनके डबल इंजन की सरकार में तो ऐसा नहीं होता था।
जब हम अपने कार्यकाल में आदिवासी-मूलवासी सहित सभी वर्गों के घर-घर तक विकास योजनाएं पहुंचाने लगे तो इन्हें लगा कि अगर यह लंबे समय तक रह गया तो झारखंड में चुनाव लड़ना तो दूर पार्टी का झंडा ढोने वाला भी नहीं मिलेगा।
कठपुतली बन बैठे चुनाव आयोग से जनता लेगी हिसाब
- पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के सोनुवा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर नाच रहा है। उसकी खूब मनमानी चल रही है। पदाधिकारियों को अपनी मर्जी से हटाया जा रहा है।
- चुनाव आयोग हो, चाहे सरकार, ईडी अथवा सीबीआई आदि कोई भी, अपने अधिकारों का दुरुपयोग नहीं कर सकता। उसका हिसाब सभी को जनता को देना होगा।
- मुख्यमंत्री सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के गुदड़ी प्रखंड में झामुमो प्रत्याशी जगत माझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
- उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा ने मेरे प्रस्तावक को ही चुरा लिया। उनका इशारा सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू की ओर था, जो झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

वन रक्षक भर्ती पर विवाद, आरक्षण रोस्टर का पालन न होने पर विज्ञापन वापस
वैश्विक तनाव के बीच जयशंकर का बयान- कोई देश खुद को सर्वोच्च ताकत नहीं कह सकता
UPSC 2025 में एमपी के 43 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, भोपाल के ईशान भटनागर को 5वीं रैंक
खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग, पुलिस लाइन में SP-IG ने लगाए ठुमके
भूपेश बघेल का BJP पर तंज, बोले- ‘नीतीश कुमार पुराने खिलाड़ी हैं’
जयपुर के बिंदायका में कूलर फैक्ट्री में भीषण आग, 40 दमकलों ने चार घंटे में पाया काबू
निर्यातकों को राहत देने के लिए सरकार अपनाएगी सभी नीतिगत विकल्प: पीयूष गोयल
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का परिवार ने किया विरोध, बोले- बिना साजिश नहीं हो सकता