ट्रक की टक्कर से गिरा होर्डिंग एक युवक बुरी तरह जख्मी
नई दिल्ली। दिल्ली के गोकुलपुरी में शनिवार अल सुबह होर्डिंग गिरने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। वहीं होर्डिंग के नीचे दबकर दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
बताया जा रहा है कि दिल्ली के यमुना विहार के गोकुलपुरी मार्केट के मेन रोड पर लगा एक बड़ा सा होर्डिंग शनिवार सुबह 3.45 बजे दिल्ली मेट्रो के लिए काम कर रहे एक ट्रक की टक्कर से गिर गया। यह होर्डिंग दो वाहन जिसमें ऑटोरिक्शा, पिकअप वैन शामिल हैं क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं ऑटोरिक्शा ड्राइवर जो वहीं एक बेंच पर बैठा वह भी होर्डिंग की चपेट में आ गया। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की ने बताया कि ऑटो रिक्शा ड्राइवर की पहचान अजब सिंह के रूप में हुई है।
आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार
दुर्घटना के बाद एक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद स होर्डिंग को हटाया। आरोपी ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 279/336/337 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान