अस्पताल अग्निकांड-एक और शिशु ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई 12
झांसी । उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा केंद्र (एनआईसीयू) में हुए भीषण अग्निकांड में एक और शिशु की मौत के साथ कुल मृतक नवजातों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एन एस सेंगर ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुस्कान नामक महिला के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। इसकी डिलीवरी जालौन में हुई थी और वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इसकी मृत्यु बीमारी के चलते रविवार रात इलाज के दौरान हो गयी।
10 नवजात शिशुओं की बुरी तरह झुलसने के कारण मौत
गौरलतब है कि एनआईसीयू में हुए दिल दहला देने वाले भीषण अग्निकांड में 10 नवजात शिशुओं की बुरी तरह झुलसने के कारण मौत हो गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शिशुओं को की मौत का कारण 80 प्रतिशत से अधिक जलने के कारण बताया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार एनआईसीयू में भर्ती 49 शिशुओं में से 38 शिशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया था इनमें से तीन की हालत गंभीर थी। इस तीन में से ही दो शिशुओं की और मौत हो गयी है। इस तरह इस हादसे में मरने वाले शिशुओं का आंकडा अब बढकर 12 हो गया है।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का परिवार ने किया विरोध, बोले- बिना साजिश नहीं हो सकता
इनविजिबल क्रिएटर्स के लिए फ्रेंड्स स्टूडियोज के किफायती पैकेज लॉन्च
धान भिगोने के मामले में कलेक्टर गौरव सिंह का एक्शन, जांच के लिए टीम गठित
एपस्टीन मामले में नया दावा, महिला ने किशोरावस्था में शोषण का लगाया आरोप
वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
अक्षर पटेल का बड़ा बयान, कहा- भरोसा था आखिरी ओवर में पांच छक्के नहीं लगेंगे
गांधी मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन सुविधा ठप, 1500 से ज्यादा कैंसर मरीजों को बाहर इलाज की मजबूरी
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
T20 वर्ल्ड कप में सैमसन की बातों से प्रभावित हुए इयान बिशप, बोले- सच्चे लीडर की तरह सोच