ईरान 400 किलोग्राम यूरेनियम से बना सकता है कितने बम....
नई दिल्ली। ईरान पर फिर से अंतरराष्ट्रीय नजरें टिक गई हैं, जब यह जानकारी सामने आई कि उसके पास करीब 400 किलोग्राम हथियार-ग्रेड यूरेनियम है। अमेरिका और इजरायल के हमलों के बावजूद ईरान ने इस यूरेनियम को कथित तौर पर छिपा रखा है। यह खुलासा अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसियों और खुफिया रिपोर्टों के हवाले से किया गया है।
परमाणु विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी मात्रा में यूरेनियम से 7 से 14 परमाणु बम बनाए जा सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि बम का डिज़ाइन आधुनिक है या पारंपरिक।
क्या है हथियार-ग्रेड यूरेनियम?
परमाणु बम बनाने के लिए यूरेनियम-235 (यू-235) की उच्च शुद्धता जरूरी होती है। प्राकृतिक यूरेनियम में केवल 0.7 प्रतिशत यू-235 होता है। हथियार-ग्रेड यूरेनियम में यू-235 की शुद्धता 90 प्रतिशत या उससे अधिक होती है। ईरान के पास मौजूद 400 किलोग्राम यूरेनियम को अगर हथियार-ग्रेड माना जाए, तो इसमें 360 किलोग्राम शुद्ध यू-235 मौजूद होगा।
कितने बम बन सकते हैं?
बम बनाने के लिए जरूरी यूरेनियम की मात्रा उसके डिज़ाइन पर निर्भर करती है:
पुराने डिज़ाइन (जैसे हिरोशिमा का लिटिल बॉय): 50–60 किलोग्राम यूरेनियम प्रति बम
आधुनिक डिज़ाइन: केवल 15–25 किलोग्राम यूरेनियम प्रति बम
मान लें कि औसतन 25 किलोग्राम यूरेनियम प्रति बम लगेगा, तो: 360 ÷ 25 = 14.4 बम यानी ईरान 14 आधुनिक परमाणु बम बना सकता है।
अगर पुराने डिज़ाइन की बात करें, तो: 360 ÷ 50 = 7.2 बम यानी करीब 7 पारंपरिक बम बन सकते हैं।
क्या हो सकता है इन बमों का असर?
छोटे बम (0.1–10 किलोटन): युद्ध के मैदान में उपयोग, 1–2 किमी तक की तबाही।
मध्यम बम (10–100 किलोटन): शहरों को नष्ट करने वाले, 2–5 किमी तक विनाश।
बड़े बम (100 किलोटन–50 मेगाटन): थर्मोन्यूक्लियर बम, 10 किमी से अधिक दायरे में तबाही।
यही कारण है कि ईरान द्वारा 400 किलोग्राम हथियार-ग्रेड यूरेनियम छिपाए जाने को लेकर दुनियां के अमीर देश खासे परेशान हो रहे हैं और इसे पश्चिम एशिया समेत पूरी दुनिया में अस्थिरता का कारण बता रहे हैं।

CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
देशभर में उड़ानें प्रभावित, चेक-इन सिस्टम फेल होने से अफरा-तफरी
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज