मालदीव में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट
माले । टापू देश की एक वेबसाइट ने हाल ही में मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि मालदीव जाने वाले भारतीय टूरिस्टों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है। पर्यटन मंत्रालय के 2023 के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 4 मार्च तक 41,054 भारतीय टूरिस्ट मालदीव पहुंचे थे। इस साल 2 मार्च तक भारतीय टूरिस्टों की संख्या 27,224 दर्ज की गई। मालदीव स्थित वेबसाइट ने बताया कि यह पिछले साल की तुलना में 13,830 कम था। पिछले वर्ष की समान अवधि में भारत 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ मालदीव में टूरिस्टों के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बाजार था, हालांकि भारत अब 6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ सूची में छठे स्थान पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब नवनिर्वाचित मालदीव सरकार के तीन उपमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं। पीएम मोदी ने भारतीय द्वीप समूह को समुद्र तट पर्यटन और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक गंतव्य के रूप में विकसित करने का आह्वान किया था। यह मामला एक बड़े राजनयिक विवाद का रूप ले लिया और नई दिल्ली ने मालदीव के दूत को तलब किया और वायरल पोस्ट के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। मालदीव ने तीनों उपमंत्रियों को निलंबित कर दिया गया और वे वेतन सहित निलंबित रहेंगे। इस साल की शुरुआत में, मालदीव पर्यटन उद्योग के हितधारकों ने चिंता व्यक्त की क्योंकि भारत में बहिष्कार अभियान में तेजी आई और लोकप्रिय भारतीय फिल्म एक्टरों का भी समर्थन मिला।

उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
MPL सिंधिया कप: भोपाल लेपर्ड्स की कमान फिर मोहम्मद अरशद खान के हाथ
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
10वीं के छात्र पर सहपाठी का हमला, एक थप्पड़ के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज