बैंक्वेट हाल में लगी भीषण आग
पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में मोती नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात गोल्डन बैंक्वेट हाल में अचानक आग लग गई। कुछ देर में ही आग ने भयावह रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि यहां कोई समारोह नहीं चल रहा था। कुछ लोग थे, जो आग लगते ही सुरक्षित बाहर निकल गए। लेकिन दो लोग आग की चपेट में आ गए। इनमें से एक ने नीचे कूदकर जान बचाई। दूसरे के अभी भी इसमें फंसे होने की आशंका है।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। रात में दमकल कर्मी आग को नियंत्रित कर चुके थे। अंदर जिस व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है, उन्हें तलाशने का काम भी जारी है।
अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार रात करीब पौने नौ बजे मोती नगर के डीएलएफ के नजदीक स्थित गोल्डन बैंक्वेट हाल में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आस पास के दमकल केंद्रों से दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारियों ने पाया कि आग बैंक्वेट हाल में पूरी तरह से फैल गया है और ऊपर की मंजिल से आग की लपटें निकल रही है।
आग की भयावहता को देखते हुए दो दर्जन गाड़ियों को मौके पर बुला लिया। साथ ही ऊपर की मंजिल पर आग बुझाने के लिए ब्रांटो गाड़ी को भी मौके पर बुलाया लिया गया। उसके बाद दमकल कर्मी आसपास मौजूद लोगों को वहां से हटाने के बाद आग बुझाने में जुट गए। शुरुआती जांच में पता चला कि भूतल से आग लगी थी।
दमकल अधिकारी ने बताया कि हम लोगों को बताया गया कि यहां दो लोग फंसे हैं। एक ने कूदकर जान बचाई तो एक अंदर फंसा है। उसकी तलाश जारी है। आग को नियंत्रित कर लिया गया है और आग पर जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
देशभर में उड़ानें प्रभावित, चेक-इन सिस्टम फेल होने से अफरा-तफरी
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..