जमैका में आए बेरिल तूफान ने मचाया तांडव, कम से कम नौ की मौत
कैरेबियन देश जमैका में बुधवार दोपहर आए बेरिल तूफान ने जमकर तांडव मचाया। इस तूफान से आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए, छतें टूट गईं और बड़ी संख्या में खेत नष्ट हो गए। पिछले कुछ दिनों से छोटे कैरेबियाई द्वीपों में हालात काफी खराब हैं। इस शक्तिशाली तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम नौ हो गई है। बाढ़ और खतरनाक हवाओं से प्रभावित हुए द्वीपों में संचार सेवाएं वापस सही होने पर मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जमैका में बुधवार दोपहर को तूफान द्वीप के दक्षिणी तट से टकराया। उसके बाद चली तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को प्रभावित किया। बचावकर्मियों ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।जमैका के टॉप हिल में रहने वाले 51 वर्षीय कैशियर अमॉय वेलिंगटन ने कहा, 'यह डरावना है। सब कुछ बर्बाद हो गया। मैं अपने घर में हूं, लेकिन डरा हुआ हूं। यह एक आपदा है।'प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने उन लोगों से जगह खाली करने को कहा, जो खतरे वाले क्षेत्रों में रहते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जमैका के 500 लोगों ने शेल्टर का सहारा लिया। उन्होंने आगे कहा, 'फिलहाल हमने सबसे बुरा दौर नहीं देखा है। आगे क्या हो सकता है नहीं पता। हम जितना भी मानवीय रूप से संभव है, उतना कर रहे हैं। बाकी भगवान के हाथों में हैं।'जमैका की राजधानी किंग्स्टन और लोकप्रिय पर्यटक मोंटेगो बे में हवाई अड्डे पूरे दिन बंद रहे।

करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम कौन सी? 2007 से 2026 तक, देखें पूरी लिस्ट
भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत
चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
निवेशकों को राहत: युद्ध की छाया में भी अमेरिकी शेयर बाजार ने दिखाई ताकत, इतने फीसदी मजबूत हुआ एसएंडपी 500
खेत में मवेशी घुसने पर भड़का विवाद, कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या