शराब पीने की लत को लेकर पत्नि से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई
भोपाल। गोविंदपुरा थाना इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि उसे शराब पीने की लत थी, घटना के समय भी वह शराब के नशे में था और उसका अपनी पत्नि से विवाद हो गया था। पुलिस के मुताबिक एन टू ए सेक्टर गोविंदपुरा इलाके के भेल के खंडहरनुमा मकान में परिवार के साथ रहने वाला 32 वर्षीय सोनू तंबोली सिविल लाइन भेल में सफाईकर्मी था। उसके परिवार में पत्नी सहित 12 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है। सोनू को शराब पीने की लत थी, और वह रोजाना ही नशा करता था। उसके नशे की आदत के कारण पत्नि उसे शराब न पीने की समझाइश देती थी, जिसके चलते उसका पत्नि से आये दिन विवाद होता रहता था। रात के समय भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा इसी बात को लेकर एक बार फिर सोनू की पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर पत्नी बच्चों को लेकर अलग कमरे में सोने चली गई। अगली अल सुबह करीब 4 बजे जब पत्नि की नींद खुली तो उसे पति का शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। उसने अपने परिवार वालो को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनो को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि अनुमान है कि नशे की आदत को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच कर रही है।

5वीं-8वीं के रिजल्ट में छात्राओं का दबदबा, टॉप-10 में नया नंबर-1 जिला
गिलेस्पी के बयान से फिर उड़ा पाकिस्तान सुपर लीग का मजाक
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों के ई-टेंडर का 8वां चरण शुरू, 27 मार्च को ऑक्शन
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती पर CM विष्णु देव साय का कड़ा रुख
रेप केस में बड़ा एक्शन: आम आदमी पार्टी विधायक जसबीर सिंह पठानमाजरा MP से गिरफ्तार
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर—₹10 हजार का चालान
भोपाल में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में तीन युवकों की मौत
भारत की GDP ग्रोथ पर नजर, पश्चिम एशिया तनाव से कितना असर?
बार-बार प्यास और पेशाब आना, डायबिटीज का संकेत