हुंडई ने घरेलू बाजार में की 5,98,666 यूनिट्स की बिक्री
नई दिल्ली । टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे छोड़ते हुए वित्त वर्ष 2024-25 में हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी स्थिति बनाए रखी है। हुंडई मोटर कंपनी ने घरेलू बाजार में 5,98,666 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि टाटा मोटर्स की बिक्री 5,53,585 यूनिट्स और महिंद्रा की बिक्री 5,51,487 यूनिट्स रही।
हुंडई की इस सफलता में एसयूवी सेगमेंट का बड़ा योगदान रहा, जो कंपनी की कुल घरेलू बिक्री का 68.5प्रतिशत हिस्सा रहा। हुंडई की एसयूवी रेंज में एक्सटेर, वेन्यू, क्रेटा, अल्काजार और टूकसन जैसी लोकप्रिय गाड़ियाँ शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने एफवाय25 में 1,63,386 यूनिट्स का निर्यात किया, जिससे भारत हुंडई मोटर कंपनी का एक प्रमुख ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बन गया है। हुंडई मोटर इंडिया के व्होल टाइम डायरेक्टर और सीओओ तरुण गर्ग ने इस उपलब्धि को ग्राहकों के विश्वास और कंपनी की रणनीतिक योजनाओं का नतीजा बताया।
उन्होंने कहा कि इस साल हयूदै क्रेटा इलेक्ट्रिक और नई अल्काजार जैसे मॉडल्स के साथ एसयूवी पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है। गर्ग ने यह भी जानकारी दी कि कंपनी अब तक भारत में 25 लाख एसयूवी और 15 लाख क्रेटा गाड़ियों की बिक्री का रिकॉर्ड पार कर चुकी है। एफवाय24 में कंपनी ने 6,14,721 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 1,63,155 यूनिट्स के निर्यात का आंकड़ा छुआ था।

कूचबिहार में पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘TMC का डर या BJP का भरोसा’, बंगाल में दो ही विकल्प
83 की उम्र में भी एक्टिव Amitabh Bachchan, आने वाली फिल्मों से करेंगे धमाल
ट्रंप की बड़ी चेतावनी: मंगलवार रात 8 बजे तक ईरान पर हमले का ऐलान, होर्मुज पर बढ़ा तनाव
असली सोने की जगह नकली गहने लेकर फरार हुई महिलाएं, पुलिस और CCTV भी रह गए हैरान
पति या हैवान? लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, फिर खून से सने शव के साथ गुजारी रात, बच्चे भी थे मौजूद
इस वीक OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, ‘तू या मैं’ से ‘ओ रोमियो’ तक धूम
सिक्किम में बर्फबारी और भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे; 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी में बिजली गिरने से 15 की मौत
वाराणसी में अप्रैल में प्री-मानसून जैसा मौसम, बेमौसम बारिश से बदला मिजाज
पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत; निमंत्रण से लौट रहे थे घर