आज निवेशकों के लिए खुला, आईबीएल फाइनेंस और ज्योति सीएनली ऑटोमेशन आईपीओ
आज बाजार में आईबीएल फाइनेंस आईपीओ और ज्योति सीएनली ऑटोमेशन का आईपीओ खुला है। अगल हफ्ते इन दोनों कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। इन दोनों कंपनियों को निवेशकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
आईबीएल फाइनेंस आईपीओ
आईबीएल फाइनेंस आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी के आईपीओ को रिटेल निवेशक काफी पसंद कर रहे हैं। आज कंपनी का आईपीओ अभी तक 2.71 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी को कुल 1.59 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है। यह आईपीओ 11 जनवरी 2024 को बंद हो जाएगा।
कंपनी इस आईपीओ के जरिये 33.41 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहे हैं। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 51 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी के आईपीओ का लॉट साइज 2,000 है। इसका मतलब है कि निवेशक को कम से कम 2,000 रुपये के शेयर खरीदने होंगे। कंपनी इस आईपीओ से जुटाए राशि का इस्तेमाल कैपिटल बेस को बढ़ाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।
कंपनी के शेयर 16 जनवरी 2024 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।
ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन
ज्योति सीएनली ऑटोमेशन का आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल गया। कंपनी के आईपीओ पर रिटेल निवेशक जमकर बोलियां लगा रहे हैं। यह आईपीओ 11 जनवरी 2024 को बंद हओ जाएगा। आज कंपनी का आईपीओ खुलने के चंद घंटों के बाद ही पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया है।
कंपनी को 2,58,91,875 शेयरों के लिए बोलियां मिली है। 2 बजे तक एनएसई पर कंपनी का आईपीओ 1.48 गुना सब्सक्राइब हो गया था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 315 रुपये से 331 रुपया है। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीनों की मैन्युफैक्चरिंग करती है।
इसके ग्राहकों में इसरो, ब्रह्मोस एयरोस्पेस तिरुवनंतपुरम लिमिटेड, टर्किश एयरोस्पेस, एमबीडीए, यूनिपार्ट्स इंडिया, टाटा एडवांस्ड सिस्टम, टाटा सिकोरस्की एयरोस्पेस, भारत फोर्ज, कल्याणी टेक्नोफोर्ज और बॉश लिमिटेड शामिल हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव