बोर्ड को जल्द ही बैन कर सकता है ICC; जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने यूएसए क्रिकेट के खिलाफ बेहद सख्त रवैया अपना लिया है। यूएसए क्रिकेट बोर्ड की अगले महीने उसकी 12 महीने की गवर्नेंस नोटिस अवधि समाप्त हो रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, अगर जुलाई में होने वाली आईसीसी की सालाना कॉन्फ्रेंस से पहले यूएसए क्रिकेट के नेतृत्व में अहम बदलाव नहीं होते, तो आईसीसी बोर्ड को सस्पेंड कर सकती है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
USA Cricket Board पर गिरी गाज!
दरअसल, पिछले साल टी20 विश्व कप के खत्म होने के बाद जुलाई में यूएसए क्रिकेट को नोटिस भेजा गया था। आईसीसी ने पिछले साल अनुपालन और सुधारों की निगरानी हेतु सामान्यीकरण समिति की स्थापना की थी।
अब टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, इसी महीने ICC की एक टीम लॉस एंजेलिस पहुंची थी, जहां उन्होंने यूएस ओलंपिक और पैरालंपिक समिति से मीटिंग की थी। इस बैठक में उस सामान्यीकरण समिति और यूएसए क्रिकेट के कुछ उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान एक बड़े अधिकारी ने बताया कि लगातार वॉर्निंग देने के बावजूद ज्यादा कुछ बदलाव नहीं हुआ है। अब ऐसे में आईसीसी सख्त रवैया अपना रही है। खासतौर पर लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी के बाद नेतृत्व में जरूरी बदलाव सबसे अहम चर्चा का विषय बन गया है।
बड़े अधिकारी दे सकते हैं इस्तीफा
आईसीसी की टीम ने यूएसए क्रिकेट के कुछ अधिकारियों को पद छोड़ने का आग्रह किया था, जहां कुछ अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हैं, तो कुछ ऐसा करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं।
एक सूत्र ने बताया कि इस मामले पर यूएसएसी ने अभी कोई फैसला नहीं किया। आने वाले दिनों में यूएसए क्रिकेट में उथल-पुथल देखने को मिलने वाली हैं और कई बड़े अधिकारी इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसको लेकर आईसीसी ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट फिलहाल जारी नहीं किया है।

IPL 2026 का शेड्यूल कब आएगा? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट
सरकार ने लोकसभा से मांगी ₹2.81 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च की अनुमति
सीएम की घोषणा के बाद भी अटकी कर्मचारियों की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 महीने में ड्राफ्ट नहीं
Banswara मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, मुख्य डाकघर परिसर खाली कराया
सूचना आयुक्त नियुक्ति में देरी पर उमंग सिंघार का हमला
मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस का बड़ा फैसला, दिग्गज बल्लेबाज बने बैटिंग कोच
जगदलपुर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर
चैंपियन बनने के बाद भावुक हुए रिंकू सिंह, बोले—काश पापा आज साथ होते