दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध सिगरेट के गोदाम का भंडाफोड़, लाखों का माल जब्त
नई दिल्ली: अवैध सिगरेट व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, दक्षिण-पश्चिम जिले की दिल्ली पुलिस की ऑपरेशंस सेल ने प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों से भरे एक गोदाम का भंडाफोड़ किया है और इसकी सप्लाई से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की आधिकारिक जानकारी में यह बताया गया.
छापेमारी के दौरान कुल 94,000 पैकेट विदेशी सिगरेट बरामद किए गए, जिन पर न तो अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी थी और न ही खुदरा बिक्री मूल्य (MRP) का उल्लेख, जैसा कि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत आवश्यक है.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परिक्षित (22 वर्ष) निवासी वसंत कुंज, जो गोदाम का मालिक है, और पीपी चेंगप्पा (40 वर्ष), निवासी कोडगु जिला (कर्नाटक) के रूप में हुई है.
घर के बेसमेंट में बना रखा था गोदाम:
खुफिया सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने 27 जून को वसंत कुंज के नंगल देवत इलाके में एक घर के बेसमेंट में बने गोदाम पर छापा मारा. यह ऑपरेशन दक्षिण-पश्चिम जिले में अवैध शराब और तंबाकू उत्पादों की आपूर्ति पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा था.
पुलिस के अनुसार, बरामद की गई सिगरेट दिल्ली-एनसीआर सहित दक्षिण भारत के कई हिस्सों में वितरण के लिए रखी गई थी. पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कबूल किया कि ये उत्पाद उन्होंने यूनान (Greece) और दुबई जैसे विदेशी देशों से मंगवाए थे.
बेसमेंट गोदाम से बरामद कुल 94,000 विदेशी सिगरेट पैकेट्स में शामिल हैं:
- 13,000 पैकेट L&B Original Silver (13 कार्टन)
- 5,000 पैकेट King Size Mayfair (5 कार्टन)
- 50,000 पैकेट Richmond King Size Real Blue (50 कार्टन)
- 26,000 पैकेट Richmond King Size (26 कार्टन)
इनमें से किसी भी पैकेट पर COTPA अधिनियम के अनुसार अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी या खुदरा मूल्य नहीं लिखा हुआ था.
बरामदगी के बाद वसंत कुंज साउथ थाना में FIR नंबर 276/25 के तहत COTPA अधिनियम की धारा 7, 14 और 20(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है.
पुलिस ने एक बार फिर राजधानी को तंबाकू और नशामुक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है और कहा है कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार