मानवीय मूल्यों की रक्षा करने में अधिवक्ताओं का अहम योगदान-सीएम
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बार एसोसिएशन जयपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ के रूप में न्यायपालिका अहम भूमिका निभा रही है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संविधान निर्माण तक में अधिवक्ताओं के महत्वपूर्ण योगदान से ही आज दुनिया में भारतीय न्यायपालिका का बड़ा सम्मान है। यह सुखद परिणाम अधिवक्ताओं द्वारा समाज हित में किए कार्यों से ही सम्भव हो सका है।
उन्होंने कहा कि समाज में अधिवक्ताओं को बहुत ऊंचा दर्जा प्राप्त है। ये समाज के बीच रहकर उनकी परेशानियों से परिचित रहते हैं और उनको समय पर न्याय दिलवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करते हैं। साथ ही, समाज को जोडऩे का कार्य भी करते है। शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं को मानवीय मूल्यों की रक्षा करते हुए सेवाभाव के साथ पीडि़तों को समय पर न्याय दिलाने का कर्तव्य निभाना चाहिए। साथ ही, व्यक्तिगत की बजाय समाज हित में न्याय के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्याय के मंदिर में सभी पक्षकारों को न्याय मिलना सुनिश्चित करे। अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभाव में आए व्यक्ति की मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इससे समाज में उनकी प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अधिवक्ताओं की सुविधा विस्तार सम्बंधित कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। साथ ही, संकल्प पत्र में किए वादों को समय से पहले पूरा कर हर वर्ग तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।

विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक