सीमा सुरक्षा को लेकर भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज
बार्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय वार्ता के लिए सोमवार को दिल्ली पहुंचा। दोनों सेनाओं के बीच 55वां महानिदेशक-स्तरीय सीमा समन्वय सम्मेलन लोधी रोड पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।
शेख हसीना सरकार के पतन के बाद पहली बैठक
पिछले साल अगस्त में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद दोनों सीमा सुरक्षा बलों के बीच यह पहली शीर्ष स्तरीय बैठक होगी। बैठक का आयोजन मंगलवार को होना है। बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल 20 फरवरी तक यहां रहेंगे।
गृह मंत्रालय के अधिकारी भी होंगे बैठक का हिस्सा
अधिकारियों ने कहा कि वार्ता में भाग लेने के अलावा वे केंद्रीय गृह मंत्रालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीएसएफ के महानिदेशक (डीजी) दलजीत सिंह चौधरी कर रहे हैं, जबकि दौरे पर आई बांग्लादेशी टीम का नेतृत्व बीजीबी डीजी मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमां सिद्दीकी कर रहे हैं।
सीमा सुरक्षा बलों के बीच समन्वय के लिए हो रही बैठख
बीएसएफ ने पिछले हफ्ते कहा था कि सीमा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने और सीमा सुरक्षा बलों के बीच समन्वय में सुधार के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें कहा गया था कि बांग्लादेश स्थित बदमाशों/नागरिकों द्वारा बीएसएफ कर्मियों और भारतीय नागरिकों पर हमलों को रोकने के साथ-साथ सीमा पार अपराधों, बाड़ के निर्माण, सीमा बुनियादी ढांचे से संबंधित मुद्दों, समन्वित सीमा प्रबंधन योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए संयुक्त प्रयासों, विश्वास निर्माण उपायों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की भेंट
ग्रामीण विकास में रोजगार सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका, राज्य सरकार इनके हित की चिंता करेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जहाँ राशन और जरूरतों के लिए भी तय करना पड़ता है 40 किलोमीटर का सफर… वहाँ पहुँची उपचार की दस्तक
विधानसभा को ‘पेपरलेस’ करने के कार्यों में आएगी तेजी
कौशल प्रशिक्षण से बढ़ रहा बेटियों का आत्मविश्वास, आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रहे कदम
जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कतियाररास समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिले आयुष्मान कार्ड
बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था को मिली तकनीकी मजबूती
पेरू में 5.8 तीव्रता के झटकों से मची अफरा-तफरी, राहत कार्य जारी
सजगता, सहयोग और सावधानी से सिकल सेल उन्मूलन संभव : राज्यपाल पटेल