दिल्लीवालों के लिए जरूरी खबर यमुना में बढ़ी अमोनिया का मात्रा
नई दिल्ली । यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से वजीराबाद जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) से जुड़े दिल्ली के कई क्षेत्र में जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। दिसंबर मध्य से ही वजीराबाद जलाशय में अमोनिया का स्तर बढ़ने की समस्या हो रही है। कुछ दिनों तक स्थिति ठीक रहने के बाद फिर से समस्या शुरू हो गई है। इस कारण वजीराबाद डब्ल्यूटीपी से उसकी क्षमता की तुलना में मात्र 50 प्रतिशत पानी मिल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से वजीराबाद में यमुना में अमोनिया का स्तर 1.7 पीपीएम (पार्ट्स प्रति मिलियन) से 3 पीपीएम तक पहुंच रहा है। छह फरवरी की रात यह इससे भी ऊपर पहुंच गया। अमोनिया का स्तर 1 पीपीएम से अधिक पहुंचने के बाद परेशानी शुरू हो जाती है। अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा से आने वाले डीडी-6 व डीडी-8 नाले की दीवारें क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी यमुना में गिर रहा है जिससे वजीराबाद में अमोनिया का स्तर बढ़ रहा है। प्लांट में पानी उत्पादन क्षमता आधा होने से मंगलवार से कई इलाकों में पानी की किल्लत है। आने वाले दिनों में यह समस्या और बढ़ भी सकती है। पिछले तीन दिनों से नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, मध्य व उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कई क्षेत्र में है, लेकिन दिल्ली जल बोर्ड द्वारा इसकी कोई सार्वजनिक सूचना नहीं दी है। इससे पहले भी अमोनिया का स्तर बढ़ने से होने वाली परेशानी को लेकर जल बोर्ड द्वारा लोगों को सूचित नहीं किया गया। जल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार वजीराबाद डब्ल्यूटीपी की क्षमता करीब 136 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) की है।

त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 300 अतिरिक्त रोडवेज बसें
डिप्टी मैनेजर हत्याकांड की भयावह कहानी ने सबको झकझोरा