बादलों के कारण हो रही तापमान में बढोत्तरी
भोपाल । बादलों के कारण रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल। उत्तर भारत में वेस्टर्न जेट स्ट्रीम लगातार बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में फगानिस्तान के आसपास आ गया है। उसके असर से हवाओं का रुख बदलने लगा है। इस वजह से ऊंचाई के स्तर पर बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 30 जनवरी से हवाओं का रुख उत्तरी होने से प्रदेश में फिर रात के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। रविवार को प्रदेश के 18 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। प्रदेश में सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा छह डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के आसपास तीव्र आवृति वाली मौसम प्रणाली के असर से हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी होने लगा है। नमी आने के कारण ऊंचाई एवं मध्यम स्तर के बादल छाने लगे हैं। बादलों के कारण दिन के तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगी है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक वेस्टर्न जेट स्ट्रीम (12 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ तीव्र गति से चल रही हवाओं का समूह) बना हुआ है। उत्तरी अरब सागर एवं उससे लगे महाराष्ट्र-गुजरात पर लगभग तीन किलोमीटर की ऊंचाई पर एक प्रति चक्रवात बना है। इस वजह से हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने लगी है। इस वजह से ऊंचाई के स्तर पर बादल छाने लगे हैं।

उज्जैन में 54 दुकानों की तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
IPL से पहले KKR को बड़ी राहत, स्टार तेज गेंदबाज फिट घोषित
Bhopal में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी
रायगढ़ में अफीम खेती पर भूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला
शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने की सलाह, पूर्व कप्तान का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई रणनीति, आदिवासी क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
भूपेश बघेल का ‘धुरंधर 2’ पर हमला, सरकार को खुश करने का आरोप
स्टार्क-हेजलवुड IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, टीमों को बड़ा झटका
गर्मियों में यात्रियों को राहत: अहमदाबाद-कोलकाता, सूरत-भागलपुर में बढ़े 3AC कोच
छत्तीसगढ़ में अब ATM से मिलेगा राशन, नई सुविधा की शुरुआत