केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर इंडी अलायंस का हल्लाबोल
नई दिल्ली । शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर आप ने हमेशा से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अरविंद केजरीवाल की लगातार गिर रही सेहत को लेकर विपक्ष अब प्रदर्शन करेगा। इस संबंध में ज्यादा जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी दलों का इंडी अलायंस तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरते स्वास्थ्य का मुद्दा उठाने के लिए 30 जुलाई को यहां जंतर-मंतर पर एक रैली आयोजित करेगा। आप भाजपा पर केजरीवाल को जेल में हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगा रही है और उनकी मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताती है कि 3 जून से 7 जुलाई के बीच उनका शुगर लेवल 26 बार गिरा था। इंडिया ब्लॉक की घटक पार्टी, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर केजरीवाल के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाती रही है। इससे पहले एलजी ने दिल्ली के मुख्य सचिव को एक पत्र जारी कर कहा था कि केजरीवाल जेल में डाइट फॉलो नहीं कर रहे हैं। जिस कारण से उनका शुगर लेवल नीचे जा रहा है। इसका जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि पहले इन लोगों ने कहा था कि केजरीवाल मिठाई खाकर जानबूझ कर अपनी शुगर बढ़ा रहे हैं और इन्होंने उनकी इंसुलिन तक रोक दी थी। अब ये कह रहे हैं कि केजरीवाल न कुछ खा रहे हैं और न इंसुलिन ले रहे हैं, ये क्या मजाक बना रखा है, क्या कोई खुद ही अपनी सेहत से खिलवाड़ करेगा?

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब हाईकोर्ट करेगा पूरी सुनवाई