भारत ने कनाडा में बंद किए वाणिज्य दूतावास
कहा- बुनियादी सुरक्षा भी नहीं मिल रही
नई दिल्ली। भारत और कनाडा के रिश्तों में तनातनी चल रही है। इसी बीच भारत ने बड़ा फैसला लेते हुए कनाडा में कुछ वाणिज्य दूतावासों को बंद कर दिया है। ये निर्णय बीते 2 और 3 नवंबर को कनाडा के ब्रैम्पटन और सरे में दो कॉन्सुलेट (वाणिज्य दूतावास) पर खालिस्तान समर्थकों की भीड़ द्वारा किए गए हमलों के बाद लिया गया है। दरअसल, इन कॉन्सुलेट को कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बुनियादी सुरक्षा भी मुहैया नहीं कराई जा रही थी।
वाणिज्य दूतावासों को बंद करने का निर्णय लिया
टोरंटो में इंडियन कॉन्सुलेट जनरल (भारतीय महावाणिज्य दूतावास) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों द्वारा न्यूनतम सुरक्षा प्रदान करने में भी अपनी असमर्थता जाहिर करने के मद्देनजर कुछ वाणिज्य दूतावासों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि बीते 2 और 3 नवंबर को खालिस्तान समर्थित भीड़ ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के परिसर में प्रवेश किया और वहां भक्तों पर हमला किया। ओंटारियो प्रांत की पील पुलिस खालिस्तानी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही थी।

ईरान का बड़ा बयान: पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे, जब तक उनकी जमीन से हमला न हो
साली को रंग लगाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने पत्नी की कर दी पिटाई
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले अहमदाबाद स्टेडियम की फैंस ने उतारी नजर, वीडियो वायरल
IRIS लावन को भारत में एंट्री क्यों मिली? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब
कैफ से क्यों भिड़े आमिर? पाकिस्तानी क्रिकेटर की टिप्पणी से मचा विवाद
धोनी, माहिका और अगस्त्य को साथ देखकर भावुक हुए हार्दिक, वीडियो वायरल
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में धुआं, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
‘पहले ही क्यों नहीं लिया फैसला’, सेलिना जेटली ने साझा की अपनी कहानी
क्या टूटेगा 19 साल पुराना तिलिस्म? फाइनल में भारत के सामने न्यूजीलैंड
ईरान-इस्राइल-अमेरिका संघर्ष पर सलमान चिश्ती बोले—युद्ध मानवता की हार है