भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। इस सीरीज में टीम इंडिया अपनी तैयारियों को काफी मजबूत करना चाहेगी। सीरीज का पहला मैच 06 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में पिच का रोल काफी अहम होने वाला है, ऐसे में आइए इस मैच से पहले विदर्भ की पिच पर एक नजर डालें।
45,000 दर्शकों की क्षमता
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में कुल अब तक 09 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस वेन्यू में एक समय में 45,000 दर्शक बैठ सकते हैं। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए उपयुक्त माना जाती है। हालांकि, सफेद गेंद क्रिकेट में इस मैदान पर दरारों वाले विकेट पर उच्च स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। जो टीम मिडिल ओवरों में अच्छे रन बनाती है, उसे इसका फायदा मिलेगा। टॉस जीतने वाली टीम इस विकेट पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी।
साल 2019 में खेला गया था आखिरी वनडे
इस वेन्यू पर आखिरी वनडे मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2019 में खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 9 रनों से हराया था। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने उस मुकाबले में शानदार शतक भी जड़ा था। ऐसे में फैंस को कोहली से इस मुकाबले में भी एक शानदार पारी की उम्मीद होगी। विराट उस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। विराट कोहली ही वो बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस वेन्यू पर अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम इस वेन्यू पर 5 पारियों में 81.25 की औसत और 105.17 की स्ट्राइक रेट से 325 रन दर्ज हैं।
दोनों टीमों का स्क्वाड
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।
- इग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना नेशनल पार्क में 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी
मध्यप्रदेश के बीड़ी श्रमिकों को मुख्यधारा के रोजगार से जोड़ा जाय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हर पात्र हितग्राही तक खाद्यान्न योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कोई सड़क पर नहीं सोएगा! दिल्ली सरकार ने रैन बसेरों में बेघरों के लिए बढ़ाया इंतजाम
मेट्रोपॉलिटन सिटी के दृष्टिगत विकसित औद्योगिक क्षेत्रों को उद्योग जगत के बीच करें प्रचारित : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
राज्यपाल पटेल को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया गया ध्वज
गिर सोमनाथ में भूकंप के हल्के झटके, किसी नुकसान की खबर नहीं
दिल्ली-नोएडा जाम से मिलेगी राहत, एलिवेटेड रोड निर्माण तेज, कितना काम हुआ?