भारत विश्व की प्राचीनतम संस्कृति-राज्यपाल
जयपुर । राजभवन में झारखंड, नागालैंड और असम का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल ने इस दौरान इन राज्यों के निवासियों से संवाद करते हुए उनका राजभवन में अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राजभवन में राज्यों का स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को प्रत्यक्ष साकार अनुभूत किया जा सके।
राज्यपाल ने झारखंड, नागालैंड और असम के स्थापना दिवस की चर्चा करते हुए इन राज्यों की संस्कृति, कला और जीवन से जुड़े महति पहलुओं पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति वाला देश है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में राज्यों के नाम और स्थानों के बारे में महत्वपूर्ण प्रसंग है। उन्होंने झारखंड में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा को याद किया और कहा कि आदिवासी धरोहर को संजोए यह देश का प्रमुख राज्य है। उन्होंने नागालैंड के इतिहास और असम की संस्कृति की चर्चा करते हुए इन राज्यों के निवासियों की कलाओं से सीख लेने का भी आह्वान किया।राज्यपाल ने आरंभ में कहा कि राजभवन में राज्यों के स्थापना दिवस के बहाने हम विविधता में एकता की हमारी संस्कृति से रूबरू होते हैं। यही एक भारत श्रेष्ठ भारत है। इससे संस्कृतियों की निकटता होती है। उन्होंने सभी राज्यों के निवासियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनके कार्य के बारे में जाना और राजस्थान के विकास में योगदान का भी आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी राज और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री राजकुमार सागर भी मौजूद रहे।

CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू हुई 10वीं-12वीं की परीक्षा, 10 बजे के बाद नो एंट्री; रांची जोन के 33 हजार छात्र दे रहे एग्जाम
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार
राँची वाले सावधान! अब 'तीसरी आँख' रखेगी कचरे पर नज़र, सड़क पर गंदगी फैलाई तो सीधे कटेगा चालान; 6 पर गिरी गाज
रुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तकनीकी बाधा, लाभुकों को 4% की जगह देना पड़ रहा 10% से अधिक ब्याज
ACB की रेडार पर 192 'जालसाज': MPL जमीन घोटाले की फाइल खुलते ही मचा हड़कंप, क्या अब होगी जेल? जानें पूरा कच्चा चिट्ठा
मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”