भारत-पाक तनाव का पर्यटन पर असर, पर्यटकों ने बुकिंग कराई रद्द
अलवर: भारत और पाक के बीच चल रही तनाव का असर जिले के पर्यटन उद्योग पर भी पड़ा है. ज्यादातर पर्यटकों ने होटलों में ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल करवा ली हैं. अलवर जिले में पिछले दो दिनों में 50% बुकिंग कैंसिल हो चुकी है. जो पर्यटक ठहरे हुए थे वो भी बिगडते हालात के चलते होटल छोडकर जा चुके हैं. पर्यटकों के बुकिंग कैंसिल करवाने से होटल उद्योग के साथ साथ टूर एंड ट्रेवल एजेंसी, टूरिस्ट गाइड, सफारी चालक सहित अन्य का काम भी प्रभावित हुआ है.
आरटीडीसी के होटल भी होने लगे
खालीसिलीसेढ के मैनेजर ने बताया कि जब से भारत और पाक का विवाद शुरू हुआ तब से 50% से ज्यादा बुकिंग कैंसिल हो गई है. पर्यटक यहां आने से डर रहे हैं, दिन में भी पर्यटक नहीं आ रहे हैं. वोटिंग भी नहीं आ रही है. दिल्ली एनसीआर व चंडीगढ के पर्यटकों ने आज सुबह ही फोन पर बुकिंग कैँसिल करवाई है. हमारे आश्वासन के बाद भी नहीं आ रहे हैं. अब केवल स्थानीय पर्यटक ही आ रहे हैं.
यह है अलवर के प्रमुख आकर्षण
गौरतलब है कि अलवर में सरिस्का बाघ् अभ्यारण्य में बाद्यों को देखने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक अलवर आते हें. इसके साथ ही अलवर में बाला किला जिसे कुंवारा किला कहा जाता है, अलवर का संग्रहालय के अलावा भूतों की नगरी भानगढ, सिलीसेढ़ झील जिसमें बारह महिने पानी रहता है, सहित बहुत से आकर्षण है जिसे देखने के लिए पर्यटक यहां आते हैं. इसके साथ ही तिजारा फोर्ट, केसरोली फोर्ट, नीमराणा फोर्ट, ढढीकर फोर्ट जो कि प्राइवेट प्रेापर्टी है यहां पर पर्यटक आते हैं. इसके साथ ही धार्मिक पर्यटक स्थल भर्तृहरि व महाभारतकालीन पांडूपोल हनुमान मंदिर में भी देश के अलग अलग भागों से पर्यटक दर्शनों के लिए आते हैं.
पर्यटकों की मौत का बदला ले सरकार
भारत और पाक के बीच चल रही तनातनी के चलते पर्यटकों में डर का माहौल है. बाहर जाने से डर रहे हैं. होटलों की आधी से ज्यादा बुकिंग कैंसिल हो गई है. पर्यटकों के नहीं आने से जो घाटा हो रहा है उसको हम सहन कर सकते हैं लेकिन पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों पर हमला, कश्मीर में पर्यटकों को मारने जैसे घटनाओं को हम सहन नहीं करेंगे. हम सरकार के साथ है. ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई से होटल संचालक व पर्यटकों में भी खुशी है. ऑपरेशन सिंदूर के चलते अलवर जिले के होटलों में 50% बुकिंग कैंसिल हो गई है, पर्यटक आने से डर रहे हैं. होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ सरिस्का के अध्यक्ष मनीष भाटिया ने बताया कि होटलों की बुकिंग होने से घाटा होगा, उसे हम सहन कर लेंगे लेकिन पर्यटकों की मौत बर्दाश्त नहीं होगी. आरटीडीसी होटल सिलीसेढ के मैनेजर ने बताया कि पिछले दो दिनों में 50% बुकिंग कैंसिल हो गई है. होटल खाली पडा हुआ है. फोन पर ही भी बुकिंग कैंसिल हो रही है. गर्मी में झील में नौकायन के लिए दिल्ली-NCR से बडी संख्या में पर्यटक आते हैं वो भी नहीं आ रहे हैं.

Mimi Chakraborty को 20 लाख का मानहानि नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें
Pinarayi Vijayan ने फिल्म का किया विरोध
Greater Noida में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग
पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज