भारतीय तेज गेंदबाज के बयान ने लूटी महफिल
मोहम्मद शमी फिलहाल चोट से रिकवर कर रहे हैं, जो उन्हें 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान आई थी. शमी को पिछले दिनों नेशनल क्रिकेट अकादमी में नेट्स में पसीना बहाते हुए देखा गया था. शमी ने पिछले साल वर्ल्ड कप की महज 7 पारियों में 24 विकेट झटके थे. खैर अब उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में बात की है. शमी ने नेट्स में गेंदबाजी को लेकर अहम खुलासा किया है.
एक इंटरव्यू में शमी ने खुलासा किया है कि नेट्स में विराट कोहली को चैलेंज स्वीकार करना पसंद है. दूसरी ओर रोहित शर्मा उनका सामना करने से भागते हैं. शमी ने बताया, "विराट से तो मेरा हमेशा रहता है कि हम एक-दूसरे को चैलेंज देते हैं. उन्हें अच्छे शॉट्स लगाना तो मुझे उनको आउट करना पसंद है. ऐसा करने में अच्छी बॉन्डिंग और दोस्ती की झलक नजर आती है. इससे आपको फील्डिंग पोजीशन को समझने में मदद मिलती है. मैं विराट को अपने खिलाफ ज्यादा रन स्कोर करने के लिए चैलेंज करता हूं. हमें ऐसा करने में मजा आता है."
रोहित पर क्या बोले शमी
एक तरफ मोहम्मद शमी को विराट कोहली के साथ प्रतिद्वंदिता पसंद है. दूसरी ओर जब रोहित शर्मा की बात आई तो शमी कहते हैं कि 'हिटमैन' पहले ही मना कर देते हैं. शमी ने बताया, "रोहित तो पहले ही कहता है कि, 'मैं इसको खेलना पसंद नहीं करता.' वो तो पहले ही मना कर देता है."
मोहम्मद शमी चोट से काफी हद तक रिकवर कर चुके हैं. इसी चोट के कारण वो IPL 2024 और टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन पाए थे. अब उम्मीद की जा रही है कि वो इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं. शमी आखिरी बार 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मैदान में उतरे थे.

इनविजिबल क्रिएटर्स के लिए फ्रेंड्स स्टूडियोज के किफायती पैकेज लॉन्च
धान भिगोने के मामले में कलेक्टर गौरव सिंह का एक्शन, जांच के लिए टीम गठित
एपस्टीन मामले में नया दावा, महिला ने किशोरावस्था में शोषण का लगाया आरोप
वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
अक्षर पटेल का बड़ा बयान, कहा- भरोसा था आखिरी ओवर में पांच छक्के नहीं लगेंगे
गांधी मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन सुविधा ठप, 1500 से ज्यादा कैंसर मरीजों को बाहर इलाज की मजबूरी
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
T20 वर्ल्ड कप में सैमसन की बातों से प्रभावित हुए इयान बिशप, बोले- सच्चे लीडर की तरह सोच
‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज