भारतीय मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली में बुधवार को बारिश
देश भर में मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है. जाते जाते मानसून ने एक बार फिर वापसी की है. पश्चिमी राजस्थान के बड़े हिस्से में बारिश शुरू हो गई है, वहीं अगले दो दिनों में DELHI-NCR में भी बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक DELHI-NCR में मानसून की वापसी छह दिन पहले ही होनी थी, लेकिन इसमें देरी हुई है. इस समय पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और अरुणाचल प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति बनी है. इसका असर देश के कई राज्यों में पड़ने की संभावना दिख रही है. भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार से ही कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो रही है. बारिश का यह दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा. इसी प्रकार मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और DELHI-NCR में मंगलवार की शाम से मौसम बदलने और बुधवार से बारिश शुरू होने की उम्मीद है. संभावना जताई जा रही है कि इन राज्यों में 27 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा.
भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी भारी बारिश का दौर चल रहा है. कई जगह ओले भी पड़ें है. सोमवार को ही छत्तीसगढ़ में ओलों की चपेट में आने से 8 लोग घायल हुए थे और बाद में उनकी मौत हो गई थी. आशंका है कि आज फिर से ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून की जब भी वापसी होती है, तामिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तूफान और भारी बारिश होती है.

जुबिन नौटियाल की याचिका पर कोर्ट का अहम सवाल
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बिजनेस कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर में अवैध स्पिरिट का जखीरा पकड़ा, सैंपल जांच में खुलासा
दिल्ली में 12वीं के छात्र की मौत से मचा हड़कंप