ट्रेनों को दुर्घटनाओं से बचाएगा स्वदेशी टक्कर रोधी कवच
नई दिल्ली। आमने सामने की टक्कर रोकने के लिए ट्रेनों को स्वदेशी टक्कर रोधी उपकरण कवच से लैस करने की कवायद शुरू हो गई है। इस वजह से रेलवे ने ट्रेनों की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। अब देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन अब कई रूट पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की जगह भोपाल शताब्दी की स्पीड से यानी 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ही चलाई जाएंगी। दिल्ली के निजामुद्दीन और नई दिल्ली स्टेशन से भोपाल के लिए चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार घटाई गई है। इस सबके बीच नई दिल्ली से आगरा के बीच कवच लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कंचन जंगा एक्सप्रेस ट्रेन की दुर्घटना के बाद सुरक्षित ट्रेन परिचालन एक अहम विषय रेलवे के लिए बन गया है। ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई रूटों पर कवच सिस्टम लगाने का काम तेजी से करने का निर्देश है। नई दिल्ली-मुंबई और नई दिल्ली-हावड़ा के बीच कवच तकनीक का इस्तेमाल होना है। रेल मंत्रालय ने 6000 किलोमीटर रेल ट्रैक को इस तकनीक से लैस करेगा। इस स्वदेशी टक्कर रोधी उपकरण से सभी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। हालांकि जब तक इस तकनीक से ट्रेन और ट्रैक को लैस नहीं कर दिया जाता है तब तक ट्रेनों की गति पर पाबंदी रहेगी। नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली गतिमान एक्सप्रेस की गति भी घटाई गई है। नई दिल्ली से आगरा के बीच कवच का काम चल रहा है इसके पूरा होने तक ट्रेनों की गति कम करने का निर्देश है।

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बेवफा बीवी: गांव के राहिल के साथ गई महिला, पति ने लगाई गुहार
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
कोटा में धमकी भरा वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर