इंडिगो ने आईजीआई एयरपोर्ट पर दिव्यांग यात्रियों के लिए शुरू की विशेष सुविधा
नई दिल्ली । इंडिगो एयरलाइन दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर खासतौर से नया चेकिंग काउंटर शुरू किया गया है जो दिव्यांग यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल 1 पर इंडिगो ने स्पेशली एबल्ड एयरलाइन स्टाफ को भी तैनात किया है। ये स्टाफ भी स्पेशली एबल्ड है, ताकि दिव्यांग यात्री सहज महसूस कर सकें। वहीं किसी तरह की परेशानी होने पर उनकी मदद की जा सके। इंडिगो में स्पेशली एबल्ड एयरलाइन स्टाफ वर्तमान में 20 है, जिसे आने वाले समय में आवश्यकता के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। गौरतलब है कि सभी यात्रियों को किफायती, समय पर, परेशानी रहित यात्रा अनुभव देने के लिए ये शुरुआत की गई है। एयरलाइन ने दिव्यांगों की सहूलियत को ध्यान में रखकर इसकी शुरुआत की है। वहीं बा दें कि इंडिगो ऐसी एयरलाइन है जहां सुविधाएं, प्रौद्योगिकी, जानकारी, विशेषाधिकार विकलांग व्यक्ति के लिए सुलभ बनाए गए है। बता दे की इंडिगो की कोशिश है कि इंडिगो एयरलाइंस यात्रा करने के दौरान यात्रियों को किफायती, परेशानी मुक्त सफर समय पर मिल सके।इसके लिए इंडिगो ने केबिन क्रू सदस्यों को कैरी ऑन और सहायक उपकरणों के संबंध में स्पेशल ट्रेनिंग दी है। दिव्यांग यात्रियों की सहायता करने के लिए अतिरिक्त ग्रैब बार वाले टॉयलेट भी लगाए गए हैं।

Rajkot में अवैध बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई
CAPF करेगी फ्लैग मार्च, मतदाताओं में भरोसा बढ़ाने की कोशिश
Chhattisgarh बजट 2026 में किसानों को बड़ी सौगात
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, 10 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान