किशनगढ़ में औद्योगिक गतिविधियों को मिला प्रोत्साहन
जयपुर । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने अजमेर के किशनगढ़ स्थित मार्बल एसोसिएशन सभागार में ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम-2025 के 10वें संस्करण के समापन समारोह में भाग लिया। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स और रीको द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में उन्होंने उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को धरातल पर लाया गया है। इनमें ईएसआईएस अस्पताल की स्थापना, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव, अन्य ट्रेनों के ठहराव, किशनगढ़ एयरपोर्ट का विस्तार और नई फ्लाइट्स की शुरुआत शामिल है। इसके साथ ही क्षेत्र में नए अंडरब्रिज और ओवरब्रिज का निर्माण, नेशनल हाईवे का विस्तार और किशनगढ़ को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए किए गए प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। इन सभी विकास कार्यों ने न केवल क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी