उद्योगपति मुकेश अंबानी ने दिया सोनिया गांधी को निमंत्रण पत्र
नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी आज कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे और उन्हें बेटे के विवाह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी को बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देने अंबानी उनके घर पर गए थे। उन्होंने बताया की अंबानी करीब 45 मिनट तक सोनिया गांधी के आवास पर रहे। अंबानी के 10 जनपद पहुंचने को लेकर जैसे ही पत्रकारों को खबर लगी तो कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद कई पत्रकार और छायाकार सोनिया गांधी के आवास के बाहर खड़े हो गए। इसी बीच दो कारें सोनिया गांधी के आवास से बाहर आती दिखाई दी। बताया गया कि एक कार में अंबानी हैं जो सोनिया गांधी और उनके पुत्र तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आमंत्रण देने गए थे। उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी का विवाह 12 जुलाई को है और इसमें करीब 1000 प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।

पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बेवफा बीवी: गांव के राहिल के साथ गई महिला, पति ने लगाई गुहार