वंदे भारत के खाने में मिला कीड़ा, आईआरसीटीसी ने लगाया जुर्माना
प्रयागराज। प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत को जरुरत के मुताबिक सवारियां नहीं मिल रहीं है। जो गिने चुने लोग इसमें सफर करते हैं वे इसकी सेवाओं से संतुष्ट नहीं हैं। यहां आए दिन खाने में कीड़े, कॉकरोच और छिपकलियां मिलने की खबरें आ रहीं हैं। मात्र तीन माह के अंतराल में वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत (22415) के अंदर फिर से खाने में कीड़ा मिला है। ट्रेन के अंदर कैटरिंग द्वारा यात्री को परोसे गए खाने में कीड़ा मिलने पर यात्री ने शिकायत परिवाद पुस्तिका में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
पहले भी एक सितंबर को भी इसी वंदे भारत में यात्री ने नाश्ते में आमलेट मांगा था और जब उसने आमलेट खाना शुरू किया तो उसमें काकरोच नजर आया था। इससे पहले आगरा हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत, शिरडी से मुंबई जा रही वंदे भारत में भी खाने में काकरोच मिल चुका है। आइआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैंटरिंग टूरिज्म) ने इसका संज्ञान लेते हुए ठेकेदार पर खराब गुणवत्ता का खाना परोसने के लिए जुर्माना लगाया है। वंदे भारत में भोजन का ठेका दिल्ली की आरके एसोसिएट्स के पास है।विकास कुमार नाम के यात्री को प्रयागराज से नई दिल्ली जाना था। वह कोच संख्या - सी तीन के सीट नंबर 25 पर यात्रा कर रहे थे। उनकी सीट पर ही कैटरिंग द्वारा भोजन परोसा गया। जब उन्होंने खाना शुरू किया तो अचानक सब्जी में उन्हें कीड़ा दिखा। यात्री ने इसकी शिकायत की तो आसपास बैठे यात्रियों ने भी सब्जी में कीड़ा देखकर अपना नाश्ता व भोजन चेक किया और देखते ही देखते हंगामा मच गया। आनन फानन टीटीई व आइआरसीटीसी के स्टाफ ने यात्री विकास को समझाने बुझाने की कोशिश की। विवाद बढ़ता देख विकास की शिकायत दर्ज कर ली गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
राजस्थान के विनोद जाखड़ बने National Students' Union of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द