आईआरसीटीसी लेकर आया अगस्त में तमिलनाडु घूमने का मौका
तमिलनाडु, भारत का बेहद खूबसूरत राज्य, जहां घूमने-फिरने वाले ठिकानों की कोई कमी नहीं। आप यहां आकर हर तरह की मौज-मस्ती कर सकते हैं। नेचर लवर हैं या फिर एडवेंचर के शौकीन। तमिलनाडु में हर तरह के ऑप्शन्स मौजूद हैं। अगर आपने अभी तक इस जगह को एक्सप्लोर नहीं किया है, तो अगस्त में बना सकते हैं प्लान। आईआरसीटीसी लेकर आया है बजट में यहां घूमने का मौका।
पैकेज का नाम- Treasures of Tamilnadu
पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन
ट्रैवल मोड- फ्लाइट
डेस्टिनेशन कवर्ड- मदुरै, रामेश्वरम, तंजव्वुर, कुंबाकोनम
मिलेंगी यह सुविधाएं
1. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।
2. इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी।
3. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।
यात्रा में लगेगा इतना शुल्क
1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 39,850 रुपए चुकाने होंगे।
2. वहीं दो लोगों को 30,500 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।
3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 29,250 रुपए का शुल्क देना होगा।
4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 26,800 और बिना बेड के 22,600 रुपए देने होंगे।
IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी
आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप तमिलनाडु के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।
ऐसे करा सकते हैं बुकिंग
आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
Nishant Kumar की एंट्री पर सियासत गरम, जदयू मंत्री ने दिए संकेत
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
Bihar में होली से पहले सनसनी, युवक की गोली मारकर हत्या
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास